Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया-एलेना की जोड़ी पहुंची क्वार्टरफाइनल में

अमेरिका। भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और उनकी रूसी जोड़ीदार एलीना वेसनीना ने यहां तिमिया बाकसिंस्की और एलबर्टा ब्रियांती के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर डब्ल्यूटीए इंडियन वेल्स प्रीमियर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। दूसरी वरीय जोड़ी ने शुरू से ही दबदबा बना लिया लेकिन दूसरे सेट में लय गंवाने से सेट गंवा दिया।

लेकिन इसके बाद तीसरा सेट अपने नाम कर 6-1 , 3-6 , 10-2 से मैच जीत लिया। अब अंतिम आठ चरण में उनकी भिडंत जिसेला डुल्को और पाओला सुआरेज की अर्जेंटीनी जोड़ी से होगी। सानिया एकल स्पर्धा के दूसरे राउंड में अनाबेल मेडिना गैरिगेज से हारकर बाहर हो गयी थी।

गौरतलब है कि इससे पहले सानिया मिर्जा और ऑस्ट्रेलिया की उनकी जोड़ीदार अनास्तासिया रोडियोनोवा ने पटाया ओपन का युगल खिताब जीत लिया था। ये जोड़ी एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए आज यहां हाओ चिंग चान और युंग जान चान की चीनी ताइपे की जोड़ी को हराकर इस खिताब पर फतह हासिल की।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष वरीय जोड़ी ने एक घंटे और छह मिनट चले फाइनल में 3-6, 6-1, 10-8 से जीत दर्ज की। इससे पहले एकल वर्ग में सानिया का अभियान क्वार्टर फाइनल में ही थम गया था जब उन्हें चीनी ताइपे की क्वालीफायर सु वेई सीह के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+