फाइनल मुकाबले में विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाडी सेरेना ने विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को 6-2, 2-6, 7-5 से हराया। सेरेना ने इसी वर्ष लंदन में आयोजित ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता था।
इस अश्वेत अमेरिकी खिलाड़ी ने पांच बार आस्ट्रेलियन ओपन, एक बार फ्रेंच ओपन और पांच बार बिंबल्डन जीतने के साथ ही अपने कॅरियर में अब तक कुल 15 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।