वापसी को तैयार हैं तैराक थोर्प
थोर्प 2012 में होने वाले लंदन ओलम्पिक के लिए 4 गुणा 400 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में मौजूद हैं। वापसी के लिए थोर्प एक बार फिर से अभ्यास में जुट गए हैं।
समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक, 28 वर्षीय थोर्प ने 2006 में संन्यास ले लिया था। इसके बाद थोर्प का वजन काफी बढ़ गया था लेकिन वह फिर से तरणातल में अभ्यास करना शुरू कर चुके हैं।
लंदन ओलम्पिक के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल मार्च 2012 में होगा। इसके लिए थोर्प जल्द ही विश्व में तैराकी की सर्वोच्च संस्था-फिना को सूचित करेंगे।
पत्र के मुताबिक थोर्प के प्रबंधक डेविड फ्लासकास ने कहा, "थोर्प अपना नाम इस दौड़ से बाहर नहीं रखना चाहते। नौ महीने पहले ड्रग परीक्षण के बाद फिर से वह तरणताल में उतरने को तैयार हैं।"
थोर्प मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल, बीजिंग ओलम्पिक और नई दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले सके थे। थोर्प ने कहा, " मैं फिर से तैराकी का लुत्फ उठा रहा हूं। मैंने कभी भी तैराकी करना बंद नहीं किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications