भूपति-नोल्स मियामी सेमीफाइनल में
मियामी, 4 अप्रैलः मियामी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में चौथी वरीयता प्राप्त भारत के महेश भूपति और बहामा के मार्क नोल्स की जोड़ी डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भूपति-नोल्स ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में आठवीं वरीयता प्राप्त भारत के लिएंडर पेस और आस्ट्रेलिया के पॉल हेनली की जोड़ी को 6-2, 6-7 (8) और 10-6 से हराया।
अब भारत के भूपति और बहामा के नोल्स की इस जोड़ी का सेमीफाइनल में मुकाबला चेक गणराज्य के मार्टिन डैम और पावेल विजनर से होगा। डैम और विजनर ने क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के रिचर्ड गैसकेट और जो-विलफ्रीड सोंगा की जोड़ी को 4-6, 6-4, 14-12 से हराया था।
महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी ने लिएंडर पेस और पॉल हेनले को कल यहां 6-2, 6-7, 10-6 से हराकर सोनी-एरिक्सन टेनिस के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली। चौथी वरीयता प्राप्त भारत के भूपति और बहामा के नोल्स ने जोरदार शुरुआत करते हुए पहला सेट सिर्फ 28 मिनट में जीत लिया।
लेकिन इसके बाद उन्हें आठवीं वरीयता प्राप्त भारत के पेस और ऑस्ट्रेलिया के हेनले से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। पेस और हेनले अपनी दूसरी सर्विस पर लगातार संघर्ष करते रहे और उन्होंने विजेता जोड़ी के सिर्फ एक की तुलना में सात डबल फॉल्ट किए। भूपति और नोल्स के 67 की तुलना में वे सिर्फ 46 प्रतिशत पहले सर्व पर प्वाइंट हासिल कर सके।
भूपति और नोल्स ने 100 मिनट से ज्यादा समय तक संघर्ष करने के बाद आखिरकार मैच जीतने में कामयाबी हासिल की। सेमीफाइनल में भूपति और नोल्स का मुकाबला मार्टिन डेम और पॉवेल विजनर से होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications