-Staff
दुबई, 10 मार्चः चौथी वरीयता प्राप्त महेश भूपति और मार्क नोल्स ने तीसरी वरीयता वाले मार्टिन डैम और पावेल विजनर को दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के युगल फाइनल में कड़े संघर्ष में 7-5, 7-6 से हरा कर दो हफ्तों में अपना दूसरा खिताब हासिल किया.
भारत के भूपति और बहामा के नोल्स ने पिछले हफ्ते मेम्फिस में खिताब जीता था. चेक गणराज्य की जोड़ी डैम और विजनर भी पिछले महीने मार्सिले में जीत के बाद साल के अपने दूसरे खिताब के लिए उतरी थी.
दोनों जोड़ियों के बीच शनिवार को समूचे मैच में रोमांचक मुकाबला हुआ मगर आखिरकार जीत भूपति और नोल्स के हाथ लगी. दूसरे सेट के टाई ब्रेकर में विजेता जोड़ी को काफी तनावपूर्ण क्षणों से गुजरना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपना संयम बनाए रखा और इसे 9-7 से जीतने में कामयाबी हासिल की.
भूपति और नोल्स ने अपने पिछले आठ मैच लगातार सेटों में जीते हैं. यह नोल्स का 49 वां और भूपति का 43 वां खिताब है. जीत के बाद भूपति ने कहा कि हमारे बीच बेहतरीन तालमेल है. हम निकट भविष्य में साथ- साथ खेलना जारी रखेंगे.
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, March 10, 2008, 12:42 [IST]
Other articles published on
Mar 10, 2008