Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप 3 जनवरी से

टूर्नामेंट का आयोजन हरियाणा बैडमिंटन संघ (एचबीए) कर रहा है। इस टूर्नामेंट में 500 से अधिक खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

एचबीए के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा, "हमारे लिए यह बहुत गौरव की बात है कि हम इस प्रतिष्ठत टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में सभी शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे।"

इस दौरान महिला युगल खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि जिस प्रकार चार वर्ष पहले पंचकुला में जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप का सफल आयोजन हुआ था उसी प्रकार यह टूर्नामेंट भी सफल होगा।"

ज्वाला ने कहा, " पिछले कुछ वर्षो से भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर पदक बटोरने में कामयाबी हासिल की हैं। जिला और राज्य स्तर पर लगातार इस तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किए जाएंगे तो इससे हमारे खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी फायदा मिलेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, December 21, 2010, 21:00 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+