ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का भरोसाः पेस
नई दिल्ली, 21 मईः अटलांटा ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने इस साल अगस्त में होने वाले पेईचिंग ओलंपिक खेलों में भी महेश भूपति के साथ मिलकर युगल स्पर्द्धा का स्वर्ण पदक जीतने का पूरा भरोसा जताया है।
पेस नेयहां लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स 2008 के अनावरण के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह भूपति के साथ मिलकर देश को टेनिस युगल का स्वर्ण दिलाने के लिए पूरी जान लगा देंगे। पेस और भूपति दुनिया की नंबर एक जोड़ी रह चुकी है लेकिन पिछले चार वर्षों से दोनों अलग हो गये हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों खिलाडियों की विख्यात जोड़ी के लंबे समय से एक साथ न खेलने का ओलंपिक में उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, पेस ने कहा "हम दोनों लगभग आठ साल तक एक साथ खेल चुके हैं और हमें एक दूसरे के खेल के बारे में बहुत अच्छी जानकारी है। इसके अलावा डेविस कप में भी हम दोनों एक साथ खेलते ही हैं।"
मुझे नहीं लगता है कि हमारे बीच तालमेल की कोई कमी होगी। पेस और भूपति की जोड़ी ने वर्ष 1999 में साल के चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के फाइनल तक का सफर तय किया था जिसमें से दो बार वह विजेता रहे थे। "इंडियन एक्सप्रेस" के नाम से बहुचर्चित रही यह जोड़ी कुछ आपसी मतभेदों की वजह से अलग हो गयी थी,लेकिन डेविस कप में अब भी ये दोनों एक साथ कंधे से कंधे टकराते नजर आते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications