शर्मनाक है ईडन से मैच छीना जाना : इंग्लिश क्रिकेटर
इंग्लैंड और भारत की टीमों को 27 फरवरी को विश्व कप के अंतर्गत ईडन में ग्रुप मैच खेलना था लेकिन आईसीसी ने यह कहते हुए ईडन से इस मैच की मेजबानी छीन ली है कि उसकी तैयारी अधूरी है।
एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया दौरे पर गए ब्रॉड ने कहा कि वह आईसीसी के इस फैसले से निराश हैं। ब्रॉड ने कहा कि ईडन में सर्वाधिक संख्या में दर्शक जुटते हैं और इस लिहाज से वहां मैच खेलना रोमांचक होता है।
ब्रॉड ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर दी गई अपनी टिप्पणी में लिखा है, "ईडन से मैच छीना जाना शर्मनाक है। हमें वहां 100,000 दर्शकों के सामने मैच खेलने का अवसर मिलता और इसी कारण यह सबके लिए खास है।"
तेज गेंदबाज ट्रेमलेट ने कहा कि 27 फरवरी को होने वाले मैच का आयोजन स्थल बदला जाना उपयुक्त फैसला नहीं है। ट्रेमलेट ने उन प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की, जिन्होंने इस मैच के रोमांच को देखते हुए टिकट खरीदा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications