-Staff
नई दिल्ली, 18 मार्चः विवादों से घिरी होने के बावजूद सानिया मिर्जा का कहना है कि वह अपना पूरा ध्यान खेल पर लगाने और अपने वर्तमान प्रदर्शन से खुश है.
सानिया ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि जिस तरह से मैं खेल रहीं हूं वह एक उपलब्धि ही है जिस तरह से चोटी के खिलाड़ियों को हरारहीं हूं वह अच्छा है, क्योंकि इस समय मैं अनेक विवादों को सुलझाने में लगी हुई हूं.
सानिया ने पेसिफिक ओपन में केलीफोर्निया में चल रही इंडियन वेल्स टेनिस प्रतियोगिता में सहर पीर को 6-7, 7-5, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.
इक्कीस वर्षीय हैदराबादी बाला हाल ही में एक के बाद एक नये विवादों में फंसती गयी. जिसके कारण उसने इस साल भारत में होने वाले बेंगलूर ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भी भाग नहीं लिया.
उन्होनें कहा कि अब मै एकदम ठीक हूं हम सभी लोग उतार चढ़ाव से गुजरते हैं कई बार आप को लगता है. आप ऐसा क्यों करना चाहते हैं और कई बार लगता है कि सब चीजों को जमकर विरोध करो और सबको दिखा दो की सही क्या है.
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, March 18, 2008, 12:48 [IST]
Other articles published on
Mar 18, 2008