पेस लुढ़के, सानिया, भूपति की रैंकिंग स्थिर
नई दिल्ली,8 अप्रैलः भारत के टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पुरूषों के युगल मुकाबलों में चार स्थान नीचे खिसक कर 24वें पायदान पर पहुंच गए हैं। महेश भूपति ने अपनी 13वीं रैंकिंग कायम रखी है। एक और भारतीय रोहन बोपन्ना एक स्थान ऊपर आकर 55वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
भारतीय स्टार सानिया मिर्जा ने कलाई की चोट के कारण मियामी मास्टर्स में हिस्सा नहीं लिया था जिससे उनकी डब्ल्यूटीए रैंकिंग में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और वह 31वें स्थान पर बरकरार हैं। इस हैदराबादी बाला के 917 अंक हैं।हालांकि सानिया अपनी युगल मुकाबलों की रैंकिंग में एक स्थान का सुधार करके 21वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
भूपति पिछले हफ्ते अपने जोड़ीदार बहामा के मार्क नोल्स के साथ मियामी फाइनल में पहुंचे थे लेकिन खिताबी भिड़ंत में उन्हें गत विजेता शीर्ष वरीय मार्क और बाब ब्रायन की जोड़ी से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस शीर्ष भारतीय के अब 3050 अंक हैं।
आस्ट्रेलिया के पाल हेनली के साथ जोड़ी बनाने वाले पेस मियामी में क्वार्टरफाइनल तक ही पहुंच सके क्योंकि इस दौर में उन्हें भूपति और नोल्स ने हराया था। इससे प्रदर्शन से उन्हें चार स्थान का नुकसान हुआ है और उनके 1845 अंक हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications