सानिया पैसिफिक ओपन के एकल से बाहर
इंडियन वेल्स, 19 मार्चः कलाई के दर्द से परेशान भारतीय स्टार सानिया मिर्जा 2, 100 000 डालर ईनामी राशि की पैसिफिक लाइफ ओपन डब्ल्यूटीए चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गत विजेता डेनियेला हंतुचोवा से हार कर एकल स्पर्धा से बाहर हो गयी.
पहला सेट गंवाने के बाद 21वीं सानिया ने दूसरे सेट में हालांकि चुनौती पेश करने की कोशिश की और इसे टाइब्रेकर तक पहुंचाया लेकिन उसे पांचवी वरीय खिलाड़ी से 6.।, 7.6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा.
पहले सेट में हंतुचोवा ने सभी आठों ब्रेक प्वाइंट बचाये. दूसरे सेट की दास्तां भी यहीं हो सकती थी क्योंकि सानिया 0.5 से पिछड़ रही थी लेकिन इस भारतीय ने वापसी करते हुए 5. 5 से बराबरी की और इसे 6. 5 भी पहुंचा दिया, लेकिन हंतुचोवा ने वापसी की और मैच टाइब्रेकर तक पहुंच गया.
अब क्वार्टरफाइनल में हंतुचोवा की भिड़ंत रूस की पूर्व चैम्पियन मारिया शारापोवा से होगी. इस भारतीय स्टार को उम्मीद है कि उपचार के बाद वह अपने युगल मुकाबले में बेहतर स्थिति में होगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications