एआईएटीए ने चंडीगढ़ में चल रहे डेविस कप में युवा खिलाडि़यों को मौका दिया है।
एआईटीए के अध्यक्ष अनिल खन्ना ने कहा है कि युवा खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और यह युवा खिलाडि़यों को मौका देने का सही समय है। उन्होने यह भी कहा है कि हम भूपति और बोपन्ना पर कोई आधिकारिक प्रतिबन्ध नहीं लगा रहे हैं।
ओलंपिक से ठीक पहले इन दोनों खिलाडि़यों ने आपसी मतभेदों के कारण लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाने से इनकार कर दिया था जिससे एआईटीए की किरकिरी हुई थी। उनके इस फैसले की देश भर में निंदा की गई थी। अत: एआईटीए ने स्टार खिलाडि़यों पर निर्भर न रहकर युवा खिलाडि़यों पर भरोसा दिखाया है।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपति ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है कि अब कुछ ऐसे लोग खिलाडि़यों के बारे में निर्णय ले रहे हैं जिन्होने कभी टेनिस नहीं खेला।