Pics: आखिरकार सत्यव्रत के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधी रेसलर साक्षी मलिक
रोहतक। आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका इंतजार हर लड़की को होता है यानी कि शादी का, लेकिन जब लड़की ही बेहद खास हो तो बात अपने आप में ही काफी खास हो जाती है।
इन बेटियों से ये बात सीखें मर्द, तभी बदलेगा देश
जी हां हम बात कर रहे हैं भारत की आन-बान और शान रेसलर साक्षी मलिक की, जिन्होंने रविवार को अपने मंगेतर सत्यव्रत कादियान संग सात फेरे ले लिए।

रोहतक में हुई शादी...
आपको बता दें कि रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली रेसलर साक्षी मलिक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान की शादी रोहतक के नांदल भवन में देर रात हुई।

जानी मानी हस्तियां ...
शादी में दोनों के परिवार वालों के अलावा खेल जगत की जानी मानी हस्तियां और राजनीतिक, फिल्म और अन्य क्षेत्रों के गणमान्य लोग भी पहुंचे और दोनों खिलाड़ियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
|
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा...
इस शादी में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जाट आंदोलन के नेता यशपाल मलिक भी पहुंचे थे जबकि दिन में ही हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ साक्षी के घर पहुंचे थे और उन्हें बधाई दी थी।

एक पैसे का लेन-देन नहीं
ये शादी पूरी तरह से आदर्श रही क्योंकि इसमें किसी तरह दहेज ना लिया गया और ना ही दिया गया, यहां तक कि दोनों ओर से कोई मांग भी नहीं हुई। दूल्हे सत्यव्रत के लग्न टीका में महज चांदी का एक सिक्का स्वीकार किया।

बहुत-बहुत बधाई
देश की इस होनहार बेटी और उसके जीवन साथी को वनइंडिया परिवार भी शुभकामनाएं देता हैं और उनके सुखद भविष्य की कामना करता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications