Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : दिल्ली और मुम्बई के बीच मैच ड्रॉ (लीड-1)

मुम्बई द्वारा जीत के लिए दिए गए 561 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने छह विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। दिल्ली की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई थी। मुम्बई ने पहली पारी में 267 और दूसरी पारी में 493 रन बनाए थे।

भोजनकाल तक मेजबान दिल्ली 90 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में घिर गई थी। लेकिन प्रशंसा करनी होगी नरवाल और भाटिया की जिन्होंने सातवें विकेट के लिए नाबाद 106 रनों की साझेदारी कर मैच में बराबरी दिलाई।

दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 14 रन बनाकर चलते बने। न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबलों में शानदार फॉर्म में चले रहे विराट कोहली पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी नाकाम रहे। कोहली ने नौ रन बनाए।

कप्तान मिथुन मन्हास ने 21 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रनों का योगदान दिया जबकि उन्मुक्त चंद 54 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 27 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

मयंक तेहलान 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से चार रन बनाए। विकेट कीपर पुनीत बिष्ट 32 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। पुनीत ने 80 गेंदों पर सात चौके लगाए।

मुम्बई की ओर से अविष्कार साल्वी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि अजीत अगरकर, इकबाल अब्दुल्ला और मन मंगेला ने एक-एक विकेट झटके।

इससे पहले, चौथे दिन की शुरुआत कल के नाबाद लौटे बल्लेबजा इकबाल अब्दुल्ला (73) और मंगेला (26) ने की।

अब्दुल्ला ने अपने तीसरे दिन के स्कोर में एक रन जोड़कर 74 के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए जबकि मंगेला ने 31 रन बनाए।

दिल्ली की ओर से नरवाल और प्रदीप सांगवान ने चार-चार विकेट झटके जबकि परविंदर अवाना और पवन सुयाल के खाते में एक-एक विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 18, 2010, 19:00 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+