टेस्ट रैंकिंग : 124 रेटिंग अंकों के साथ टीम इंडिया शीर्ष पर
भारतीय टीम ने इस सत्र में अब तक खेले गए 32 मैचों से 3957 अंक जुटाए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम 30 मैचों की मदद से जुटाए गए 3672 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके 122 रेटिंग अंक हैं।
कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मिली एक पारी और 144 रनों की शानदार जीत के बाद भारतीय टीम ने 122 रेटिंग अंकों के साथ तालिका में दक्षिण अफ्रीका की बराबरी कर ली थी लेकिन मुंबई में जीत के साथ उसने उसे पीछे छोड़ दिया।
कभी साल दर साल शीर्ष पर बनी रहने वाली आस्ट्रेलियाई टीम 116 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि भारत के हाथों मिली हार के बाद श्रीलंकाई टीम 115 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है।
इंग्लैंड की टीम 105 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें और पाकिस्तानी टीम 84 रेटिंग अंकों के साथ छठे क्रम पर है। पाकिस्तान ने वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को हराकर अपनी स्थिति थोड़ी मजबूत की है।
न्यूजीलैंड की टीम 80 रेटिंग अंकों के साथ सातवें, वेस्टइंडीज 76 रेटिंग अंकों के साथ आठवें और बांग्लादेश 13 रेटिंग अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications