मैच के पहले दिन का खेल भारी बारिश और महाराष्ट्र सहित अरब सागर से लगे पूरे पश्मिची तट पर चक्रवाती तूफान की आशंका के कारण रद्द कर दिया गया था। पहले दिन टॉस भी नहीं हो सका था।
मुंबई में खराब मौसम और बारिश के कारण मैच के दूसरे दिन भी स्थिति खेल के लायक नहीं रही, लिहाजा अंपायरों ने लगातार दूसरे दिन खेल रद्द करने की घोषणा की।
इस तीन दिवसीय मैच के बाद श्रीलंकाई टीम अहमदाबाद के लिए रवाना हो जाएगी, जहां उसे 16 नवंबर से भारतीय टीम के साथ पहला टेस्ट मैच खेलना है।
श्रीलंकाई टीम एक संपूर्ण श्रृंखला के लिए भारत दौरे पर आई है। इस श्रृंखला के अंतर्गत तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और दो ट्वेंटी-20 मैच खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।