टीम को शर्मिंदा नहीं करुं गा : श्रीसंत
विश्व कप के लिए चुनी गई 30 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल रहे श्रीसंत पहली बार विश्व कप में खेलेंगे।
श्रीसंत ने सौभाग्य से मिले इस मौके को लेकर समाचार चैनलों से बातचीत में कहा, "मेरे लिए यह शानदार मौका है। मैं अपनी टीम का सिर नीचा नहीं होने दूंगा। मैंने बीते महीनों में अच्छा खेल दिखाया है और प्रदर्शन का अपना यही स्तर विश्व कप में भी जारी रखूंगा। मैं अपनी टीम को मैच जिताना चाहता हूं। हमारी टीम बहुत अच्छी है और हमारे पास विश्व कप जीतने का काफी अच्छा मौका है।"
सोमवार को हुए फिटनेस टेस्ट में प्रवीण के संतोषजनक प्रदर्शन नहीं करने के बाद ही श्रीसंत को टीम में शामिल किए जाने की अटकलें सामने आने लगी थीं। बीसीसीआई हालांकि इसे लेकर काफी सावधान रवैया बरत रहा था क्योंकि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला के दौरान श्रीसंत को अपने व्यवहार के कारण मैच फीस का 10 फीसदी हिस्सा गंवाना पड़ा था।
ऐसे में बीसीसीआई के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर भी श्रीसंत को नियंत्रित रखने की जिम्मेदारी श्रीसंत ने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच बीते वर्ष न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय पिचों पर ही खेला था। वह 51 एकदिवसीय मैचो में 75 विकेट ले चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications