49 वीं अंतर्राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे शीर्ष एथलीट
आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि इस आयोजन पर विश्व डोपिंग निरोधी संस्था (वाडा) की विशेष नजर रहेगी और वह पदक विजेताओं का डोप टेस्ट भी कर सकती है।
तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डब्ल्यूआई देवबर्मन ने कहा कि हाल के दिनोंे में कई भारतीय एथलीटों के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद यह प्रतियोगिता भारत के लिए काफी अहम साबित होगी।
इस चैंपियनशिप में दर्शक विशेष तौर पर केरल की 20 साल की एथलीट टिंकू लुका पर नजर रखेंगे। टिंकू को महान एथलीट पीटी उषा ने प्रशिक्षित किया है। लुका ने 2006 में दोहा एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थीं।
अंतर्राज्यीय चैंपियनशिप में देश की शीर्ष लंबी कूद एथलीट अंजू बॉबी जार्ज हिस्सा नहीं लेंगी। उनके इस प्रतियोगिता में नहीं खेलने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अंजू ने पिछले महीने भोपाल में आयोजित ओपन चैंपियनशिप में भी हिस्सा नहीं लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications