भारत के लिए ओलंपिक में 'बेस्ट ऑफ लक' अभियान
5 मुक्केबाज हरियाणा से
उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा के खिलाड़ी इन ओलंपिक खेलों में पदक जीतेंगे और सरकार उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित करेगी। हुड्डा ने कहा कि लंदन ओलम्पिक में हरियाणा के सबसे ज्यादा खिलाड़ी शामिल हो रहे है। यह परिणाम प्रदेश सरकार की बेहतर खेल नीति के चलते आए है। ऐसे में इन खिलाड़ियों का हौसला बढाने के लिए सरकार ने पदक जीतने वालों के लिए सम्मान राशि भी संशोधित की है। हुड्डा ने कहा कि लंदन में आगामी ओलम्पिक में भाग लेने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों से उन्हें बड़ी उम्मीदें हैं।
हरियाणा के 5 मुक्केबाजों में जयभगवान, विजेन्द्र, विकास, मनोज और सुमित शामिल हैं। देश के सात मुक्केबाज ओलम्पिक में भाग लेंगे और इनमें से 5 मुक्केबाज हरियाणा से हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे उनका हौसला बढ़ाने के लिए ओलम्पिक का दौरा भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय दल में लगभग 80 खिलाड़ी होंगे, जो ओलम्पिक में भाग लेंगे और इनमें से 18 खिलाड़ी हरियाणा से होंगे। हुड्डा ने कहा कि मुझे उनसे उम्मीद है कि वे प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। इन पांच मुक्केबाजों के साथ उनके दो कोच और हरियाणा ओलम्पिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुरेन्द्र दांगी भी साथ थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
