राष्ट्रीय खेल : समापन शनिवार को
समापन समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन के शिरकत करने की उम्मीद है लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इसके लिए रांची नहीं पहुंच सकेंगे।
12 फरवरी को शानदार उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुए इन खेलों के समापन के मौके पर बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्री कैटरीना कैफ और गायक शान के कार्यक्रम पेश करने की उम्मीद है।
इसके अलावा रिएलिटी शो बिग-बॉस-3 में हिस्सा ले चुकीं जर्मनी की मॉडल क्लाउडिया अपना जलवा बिखेरने पहले ही यहां पहुंच चुकी हैं।
35वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन केरल में होना है। समापन समारोह के दौरान केरल के 100 कलाकार प्रदेश की झांकी पेश करेंगे।
इसमें केरल का पारंपरिक मार्शल आर्ट कल्लारीपायाट्टू खास आकर्षण होगा। इसके अलावा केरल के लोक कलाकार भी इसमें हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Friday, February 25, 2011, 19:00 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2011
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications