इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया को हराया
आस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 141 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड की महिला टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इंग्लैंड की ओर से लॉरा मार्श ने 23, सूजी रोवे ने 20, कार्लोटे एडवर्ड्स ने 16, डेनियेले याट ने 16 और हीथर नाइट ने 10 रन बनाए। फरान विल्सन बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गईं वहीं डेनियल हजेल चार रन पर नाबाद लौटीं।
आस्ट्रेलिया की ओर से सारा कोएटे ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए वहीं इलिसे पैरी, शेले निश्चके और लिसा स्थालेकर ने एक-एक विकेट झटके।
इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। आस्ट्रेलिया की ओर से स्थालेकर ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली वहीं कप्तान एलेक्स ब्लैकवेल 35 रन बनाकर रनआउट हुईं।
इसके अलावा लीह पुल्टन (26), निश्चके (17) और मेग लैनिंग (10) बड़ी पारी खेलने में असफल रहीं। जेम केमरुन पांच रन और राशेल हेंस तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से कोल्विन ने सर्वाधिक दो विकेट झटके जबकि मार्श और डेनिएले याट के खाते में एक-एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications