Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : पेस और भूपति आगे बढ़े, फेडरर क्वार्टर फाइनल में (लीड-1)

भूपति और मेजबान खिलाड़ी अनासतासिया राडीओनोवा की जोड़ी ने जर्मनी के आंद्रिया पेटकोविच और पोलैंड के मारूअज फाइरेस्टेनबर्ग की जोड़ी को पहले दौर के मुकाबले में 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।

पेस और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने रूस की अलीसा क्लेबानोवा और बेलारूस के मैक्स मिर्नी की जोड़ी को 7-6 (2), 4-6, 12-10 हराया।

एक अन्य मुकाबले में भारत के रोहन बोपन्ना और चीन के जी यान की जोड़ी को मिश्रित युगल में हार का सामना करना पड़ा।

बोपन्ना और ली यान की जोड़ी को तीसरी वरीयता प्राप्त रूस के मारिया किरिलेंको और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले में 6-7 (3), 6-3 से शिकस्त दी।

वहीं विश्व के दूसरे नम्बर के टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। फेडरर ने इस जीत के साथ ही लगातार 27वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के जिमी कोनोर्स के ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड की बराबरी की।

गत चैम्पियन फेडरर ने पुरुषों की एकल स्पर्धा के चौथे दौर के मुकाबले में स्पेन के गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी टॉमी रोब्रेडो को 6-3, 3-6, 6-3, 6-2 से हरा दिया। यह 27वां मौका है जब फेडरर किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर 2004, 2006, 2007 और 2010 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके हैं।

फेडरर छह बार विम्बल्डन और पांच बार अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं तथा एक बार फ्रेंच ओपन भी जीत चुके हैं।

विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी डेनमार्क की कारोलाइन वोज्नियाकी आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

वोज्नियाकी ने महिला वर्ग के एकल मुकाबले के चौथे दौर में गैर वरीयता प्राप्त लात्विया की खिलाड़ी एनास्तासिजा सेवास्तोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हरा दिया। वोज्नियाकी की सेवास्तोवा पर दूसरी जीत है।

पिछले वर्ष वोज्नियाकी आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर तक पहुंची थीं। वोज्नियाकी करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश में हैं। उन्होंने अब तक 12 डब्ल्यूटीए महिला एकल खिताब जीते हैं।

विश्व की छठीं वरीयता प्राप्त इटली की महिला टेनिस खिलाड़ी फ्रांस्सिका शियावोन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

शियावोन ने महिला वर्ग के एकल मुकाबले के चौथे दौर में रूस की खिलाड़ी स्वेतलाना कुज्नेतसोवा को 6-4, 1-6, 1-1, 6-4 से शिकस्त दी।

इससे पहले, शियावोन वर्ष 2006 और 2010 में आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर तक का सफर तय कर चुकी हैं।

शियावोन ने पिछले वर्ष फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था। इटली की ओर से यह खिताब जीतने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं।

विश्व की नौवीं वरीयता प्राप्त चीन की महिला टेनिस खिलाड़ी ली ना अंतिम-8 में पहुंच गई हैं।

ली ना ने महिला वर्ग के एकल मुकाबले के चौथे दौर में आठवीं वरीयता प्राप्त बेलारूस की खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी।

ली ना ने हाल में संपन्न सिडनी इंटरनेशनल ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। इसके अलावा वह लगातार नौ मैच जीतकर वर्ष 2011 में अब तक अजेय रही हैं।

इससे पहले, ली ना पिछले वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 23, 2011, 20:25 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+