सिडनी एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवरों में 214 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस और मैट प्रायर ने की।
प्रायर बिना खाता खोले तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। इसके बाद स्ट्रॉस 23 रन के निजी योग पर रनआउट हो गए। स्ट्रॉस ने 27 गेंदों पर दो चौके लगाए।
इयान बेल 10 रन के निजी योग पर शेन वॉटसन के शिकार हो गए। इयोग मोर्गन ने 41 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 30 रन बनाए।
मोर्गन को डेविड हसी ने माइकल क्लार्क के हाथों लपकवाया। मोर्गन ने ट्रॉट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। ट्रॉट ने 119 गेंदों पर तीन चौके लगाए।
पॉल कोलिंगवुड एक रन के निजी योग पर जेवियर डोर्थी के शिकाए हो गए। माइकल यार्डी भी कुछ खास नहीं कर सके और वह सात रन के निजी योग पर डोर्थी की गेंद पर उन्हीं को कैच थमा बैठे।
ल्यूक राइट ने 46 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। राइट को जॉन हास्टिंग्स ने ब्रैड हैडिन के हाथों कैच करवाया। राइट और ट्रॉट ने सातवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े।
क्रिस वोक्स 12 रन के निजी योग पर ली की गेंद पर हैडिन को कैच थमाकर चलते बने। अजमल शहजाद चार रन के निजी योग पर ली की गेंद पर केमरुन व्हाइट के हाथों लपके गए जबकि क्रिस ट्रेमलेट एक रन के निजी योग पर हसी के एक सीधे थ्रो पर रनआउट हो गए।
आस्ट्रेलिया की ओर से ली ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि डोर्थी ने दो विकेट चटकाए तथा हास्टिंग्स, वॉटसन और हसी के खाते में एक-एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications