For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

राफेल नाडाल को हरा रोजर फेडरर ने 18वां ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में रोजर फेडरर ने राफेल नाडाल को हराकर 18वां ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया। फेडरर ने नाडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3 से हराया।

By Ankur

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन ओपन के सबसे बहुप्रतीक्षित मैच में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने स्पेन के राफेल नाडाल को हराकर 18वां ग्रैंडस्लैम अपने नाम कर लिया है। फेडरर ने नाडाल को 6-4, 36, 61, 3-6, 6-3 से हराकर यह ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया है। लंबे समय के बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के सामने आए थे और माना जा रहा था यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। दोनों ही स्टार खिलाड़ियों के बीच के इस मुकाबले पर दुनियाभर के टेनिस प्रेमियों की निगाहें थी।

फेडरर ने किया यह रिकॉर्ड अपने नाम

17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले फेडरर के सामने चोट के बाद वापसी करना मुश्किल था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने नाडाल के खिलाफ अपनी वरिष्ठता साबित की उसने उन्हें 18वीं बार ग्रैंड स्लैम का खिताब दिलाया है। फेडरर ने 2012 में विंबलडन के बाद यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही फेडरर 35 वर्ष की उम्र में तीन अलग ग्रैंड स्लैम में पांच खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। केन रोजवेल 1972 में सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बने जिन्होंने 37 वर्ष की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया।

मैं हारकर भी खुश होता- फेडरर
जीत के बाद फेडरर ने कहा कि मैं राफेल को उसकी वापसी के लिए बधाई देना चाहता हूं। हममे से किसी ने भी नहीं सोचा था कि हम दोनों ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में एक दूसरे के सामने होंगे। मैं आपसे हारकर भी खुश होता, टेनिस मुश्किल खेल है, इस खेल में ड्रा नहीं होता है लेकिन अगर ड्रा होता तो मैं बहुत खुश होता और राफेल के साथ इसे साझा करके बहुत खुश होता। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का यकीन नहीं था कि मैं यह मैच जीतूंगा लेकिन मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

नाडाल ने कहा फेडरर मुझसे थोड़ा बेहतर थे
वहीं नाडाल ने हार के बाद कहा कि मैं काफी खुश हूं यह देखकर कि फेडरर अपना समय अच्छी तरह से जी रहे हैं, मुंझे यहां आकर काफी अच्छा लगा, यहां पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की थी, यह अच्छा मैच था और फेडरर मुझसे थोड़ा बेहतर थे और वह इस जीत के हकदार हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+