तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय महिला टीम को स्वर्ण पदक हासिल
दीपिका कुमारी की अगुवाई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने पोलैंड के रोक्लो में तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में रविवार को मैक्सिको को हरा कर स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल में दीपिका कुमारी, बोम्बाल्या देवी लैशराम और लक्ष्मीरानी माझी की भारतीय तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैक्सिको को 6-0 से हरा दिया।
2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका ने अपना शानदार प्रदर्शन दिया। वह मैच की स्टार रहीं और इसके अलावा भी दीपिका ने दो और पदक जीते। उन्होंने महिला एकल में कांस्य पदक और मिश्रित युगल में जयंत तालुकदार के साथ मिलकर एक और कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, महिला टीम के मैच में भारत ने कुल पांच बार दस अंक हासिल किए, जिसमें अकेले दीपिका ने तीन बार अचूक निशान लगाकर दस में से दस अंक लिए।
वहीं, पुरूष टीम में तरुणदीप राय, जयंत तालुकदार और अतनु दास की टीम फाइनल में मैक्सिको से 3-5 से हार गयी। और इन्हें रजत पदक से संतोष करना पडा़।
भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने तीरंदाजी टीम को उनके शानदार प्रदर्शन के बधाई दी और उम्मीद जतायी कि खिलाड़ी आगामी एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें, 17वां एशियन गेम्स का आयोजन दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 19 सितंबर से चार अक्तूबर के बीच होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
