रणजी ट्रॉफी : दिल्ली की दूसरी पारी लड़खड़ाई
भोजनकाल तक मेजबान दिल्ली 90 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में घिर गई है। दिल्ली अभी भी मुम्बई से 470 रन पीछे है।
रजत भाटिया 13 रन जबकि पुनीत बिष्ट चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भाटिया ने 31 गेंदों पर तीन चौके लगाए हैं जबकि बिष्ट ने 21 गेंदों पर एक चौका लगाया है।
दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 14 रन बनाकर चलते बने। न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबलों में शानदार फॉर्म में चले रहे विराट कोहली पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी नाकाम रहे। कोहली ने नौ रन बनाए।
कप्तान मिथुन मन्हास ने 21 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रनों का योगदान दिया जबकि उन्मुक्त चंद 54 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 27 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।
मुम्बई की ओर से अविष्कार साल्वी ने दो जबकि अजीत अगरकर, इकबाल अब्दुल्ला और मन मंगेला ने एक-एक विकेट झटका।
इससे पहले, मुम्बई ने अपनी दूसरी पारी में 493 रन बनाए जिसमें रोहित शर्मा (148), प्रशांत नाइक (81) और इकबाल अबदुल्ला (74) की शानदार पारी शामिल थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications