Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं विदेशी एथलीट

खेल गांव में बने भोजन कक्ष में विदेशी खिलाड़ी और अधिकारी भारतीय चिकन करी, बटर चिकन, वेज बिरयानी, गोलगप्पे और अन्य तरह के व्यंजनों के स्वाद का आनंद ले रहे हैं।

कनाडा की वेटलिफ्टर मार्लियोन डोजोइस प्रेवेंट ने आईएएनएस को बताया, "मैने लंच के समय बटर चिकन और वेज बिरयानी का लुत्फ उठाया। यह काफी शानदार था। मुझे भारतीय करी काफी पसंद आ रही है। मैने भारतीय व्यंजन के बारे में काफी सुना था लेकिन पहली बार इन्हें चखने का मौका मिल रहा है।"

खेल गांव में बने भोजन कक्ष में अलग-अलग देशों के खास तरह के व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ी और अधिकारी अमेरिकन, एशियन, अफ्रीकन, इंडियन और कांटिनेंटल व्यंजनों का भी लुत्फ आसानी से उठा सकते हैं।

भोजन कक्ष में 120 तरह के व्यंजन तैयार किए जाएंगे और मीनू के हिसाब से उन्हें प्रतिदिन बदला जाएगा। इस भोजन कक्ष में 2,500 कर्मचारी और 250 रसोईए लगे हुए हैं।

तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 7,000 खिलाड़ियों के लिए बड़े भोजन कक्ष की व्यवस्था की गई है जहां एक बार में 2,300 लोग भोजन कर सकते हैं।

व्यंजनों की प्रशंसा करते हुए नाइजीरिया की टीम के एक अधिकारी ने कहा, "मैं बहुत सारी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका हूं लेकिन यहां पर खाने के लिए अधिक विकल्प मौजूद हैं। यहां तैयार की गई मीनू में आपके लायक ऐसा व्यंजन है जिसका लुत्फ आप उठा सकते हैं।"

गौरतलब है कि खेल गांव में खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए मुहैया कराए जा रहे खाने की शुद्धता और विशेषता को लेकर अधिकांश खिलाड़ी संतुष्ट दिख रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+