oi-Bavita
हैदराबाद। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को तेलंगाना राज्य की ओर से 1 करोड़ रुपए देने का वादा किया गया है। देश के नवगठित राज्य तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने देश की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को ये राशी देने का फैसला किया है। दरअसल सानिया मिर्जा अमेरिकी ओपन और अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने जा रही है।
ऐसे में तेलंगाना के सीएम ने उन्हें तैयारी के लिए प्रशिक्षण के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी वक्तव्य के अनुसरा, मुख्यमंत्री मंगलवार को सानिया को चेक प्रदान करेंगे।
सानिया इन दिनों अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रही हैं, तथा इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग हासिल की। इस सानिया महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की विश्व रैंकिंग में महिला युगल वर्ग में पांचवें पायदान पर हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, July 22, 2014, 9:14 [IST]
Other articles published on
Jul 22, 2014