सेंचुरियन टेस्ट : द. अफ्रीकी पारी घोषित, सहवाग-गम्भीर ने दी अच्छी शुरुआत (लीड-2)
सहवाग 38 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि गम्भीर 41 गेंदों में एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर सहवाग का साथ दे रहे हैं। सहवाग और गम्भीर 13 ओवरों में पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़ चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से हरफनमौला जैक्स कैलिस ने सर्वाधिक नाबाद 201 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कैलिस ने अपनी इस मैराथन पारी के दौरान 270 गेंदों पर 15 चौके और पांच छक्के लगाए। यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक है।
एबी डिविलियर्स 129 रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद पर विकेट कीपर महेंद्र सिंह धौनी को कैच थमा बैठे। डिविलियर्स ने इस दौरान 112 गेंदों पर 12 चौके और पांच छक्के लगाए।
कैलिस और डिविलियर्स ने चौथे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की।
तीसरे दिन भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने दिलाई। ईशांत ने हाशिम अमला को विकेट के पीछे धौनी के हाथों कैच करवाया। अमला ने 140 रनों की पारी के दौरान 202 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का लगाया। अमला ने कैलिस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 230 रनों की साझेदारी की।
इससे पहले, मैच के दूसरे दिन कप्तान ग्रीम स्मिथ (62) अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने के बाद हरभजन सिंह की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए। स्मिथ ने 87 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए।
एल्वीरो पीटरसन (77) को हरभजन सिंह ने गौतम गम्भीर के हाथों कैच करवाया। पीटरसन ने 114 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया। स्मिथ और पीटरसन ने पहले विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की।
भारत की पहली पारी 136 रनों के मामूली योग पर सिमट गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications