विश्व में चौथी वरीयता प्राप्त दिमेंतिएवा मैच के शुरू से ही ली पर हावी रहीं। पहले सेट में रूसी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ने में ली को खासी मशक्कत करनी पड़ी हालांकि वह खुद पर बने दबाव को कम न कर सकीं। नतीजा यह रहा कि पहला सेट 2-6 से गवांने के बाद ली को दूसरे सेट में 0-6 से हार का सामना करना पड़ा।
चाइना ओपन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक जीत के बाद दिमेंतिएवा ने कहा कि उनका लक्ष्य दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनना है। उन्होंने कहा, "यह मेरे करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य है। मेरा मानना है कि हर खिलाड़ी शीर्ष पायदान पर पहुंचना चाहता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।