टेनिस : 122 हफ्तों से टॉप पर काबिज नोवाक जोकोविक को हटाकर नंबर 1 बनेगा यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। ब्रिटेन के स्टार टेनिस प्लेयर एंडी मरे टेनिस की इंटरनेशनल एटीपी रैंकिंग में नंबर 1 बनेंगे। दरअसल, शनिवार को पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल मुकाबले में उनका मुकाबला कनाडा के मिलोस राओनिक के साथ होना था। लेकिन चोट की वजह से मिलोस ने नाम वापस ले लिया और इस तरह से एंडी मरे फाइनल में पहुंच गए।
खबरों की मानें तो मिलोस को जांघ में चोट लग गई थी और इसी वजह से उन्होंने नाम वापस लेने का फैसला लिया। हालांकि, अभी एंडी मरे दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नहीं बने हैं क्योंकि सोमवार को लेटेस्ट एटीपी रैंकिंग जारी होना बाकी है।
एटीपी रैंकिंग में सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक दो साल से भी ज्यादा वक्त से नंबर 1 टेनिस प्लेयर बने हुए हैं। मरे अब नई रैंकिंग में 10 हजार 875 पॉइंट्स के साथ टॉप पोजीशन पर होंगे।
आपको बता दें कि रविवार को एंडी मरे और जॉन इश्नेर इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबल खेलेंगे। जबकि नोवाक जोकोविक पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट से हारकर पहले ही बाहर का रास्ता देख चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
