ब्रेसनन को विश्व कप तक फिट होने की उम्मीद
लंदन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के चोटिल हरफनमौला टिम ब्रेसनन का कहना है कि वह इन दिनों अपने फिजियो की देखरेख में हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि विश्व कप में नीदरलैंड्स के साथ खेले जाने वाले पहले मुकाबले तक वह फिट हो जाएंगे।
ब्रेसनन आस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से उन्हें बाकी के मुकाबलों से बाहर होना पड़ा।
विश्व कप का आयोजन 19 फरवरी से दो अप्रैल तक भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा।
ब्रेसनन ने 'स्काई स्पोर्ट्स न्यूज' से कहा, "मुझे विश्व कप के पहले मैच तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। मैं इन दिनों अपने फिजियो की देखरेख में हूं। मुझे अपनी मेडिकल टीम पर पूरा भरोसा है कि वह मुझे उस समय तक खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार कर देगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications