ब्रिस्बेन एकदिवसीय : पारी संभालने के बाद पीटरसन आउट (लीड-2)
खराब शुरुआत के बाद पारी को संभालने के बाद केविन पीटरसन पेवेलियन लौटे। पीटरसन ने 51 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 40 रन बनाए। उन्होंने इयान बेल के साथ चौथे विकेट के लिए 73 रन जोड़े।
मेहमान टीम ने 23 ओवर के खेल के दौरान 98 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। पीटरसन के अलावा कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (3), मैट प्रायर (14), जोनाथन ट्रॉट (0) और इयोन मोर्गन (20 पेवेलियन लौट चुके हैं।
प्रायर और ली का विकेट ब्रेट ली ने लिया जबकि स्ट्रॉस को डगलस बोलिंगर ने आउट किया। हेस्टिंग्स ने पीटरसन को चलता किया जबकि मोर्गन को स्टीवन स्मिथ ने आउट किया।
बेल ने 53 गेंदों पर एक चौके की मदद से 33 रन बनाए हैं जबकि पॉल कोलिंगवुड ने खाता नहीं खोला है।
इससे पहले, खराब फार्म से उबरकर अर्धशतक लगाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क (54) और डेविड हसी (34) तथा ब्रैड हेडिन (37) की उपयोगी पारियों की मदद से आस्ट्रेलिया ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
क्रिस वोक्स (45/6) की उम्दा गेंदबाजी के बावजूद मेजबान टीम निर्धारित 249 रन बनाने में सफल रही। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन, पॉल कोलिंगवुड और स्टुअर्ट फिन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
क्लार्क ने 74 गेंदों पर पांच चौके लगाए जबकि हेडिन ने 57 गेंदों की अपनी उम्दा पारी में सात बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। हसी ने 43 गेंदों पर दो चौके जड़े। इसके अलावा स्टीवन स्मिथ ने भी नाबाद 24 रनों की उपयोगी पारी खेली। स्मिथ ने एक चौका और एक छक्का जड़ा।
शेन वॉटसन (16), शेन मार्श (16), केमरन व्हाइट (16), मिशेल जानसन (16), जॉन हेस्टिंग्स (13) और ब्रेट ली (0) ने निराश किया जबकि डगलस बोलिंग (6) रन आउट हुए। आस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवरों में पेवेलियन लौट गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications