Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलम्बो एकदिवसीय : श्रीलंका को मिला 246 रनों का लक्ष्य

तीन मैचों की इस श्रृंखला की शुरुआत वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए की। लसिथ मलिंगा (50/3) की अच्छी गेंदबाजी के बावजूद निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर वेस्टइंडीज ने 245 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 42 रन के कुल योग पर वरिष्ठ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (4) और ड्वेन ब्रावो (8) के विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद बाराथ और सरवन ने तीसरे विकेट के लिए 165 रन जोड़कर पारी का नक्शा ही बदल दिया।

119 गेंदों पर अपने करियर का पहला शतक पूरा करने वाले बाराथ ने 129 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के जड़े जबकि 24 मई, 2010 के बाद अपना पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे सरवन ने विश्व कप की अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाते हुए 100 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।

केरन पोलार्ड हालांकि चार रन के व्यक्तिगत योग पर ही पेवेलियन लौट गए लेकिन अनुभवी शिवनारायण चंद्रपॉल (13) और डरेन सैमी (21) ने नाबाद रहते हुए टीम का कुल योग सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचा दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:56 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+