For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टेनिस: जोकोविच के मैच में बारिश न डाला खलल, फेडरर भी कोर्ट पर नहीं उतरे

नई दिल्ली। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और गत चैम्पियन ग्रिगोर दिमित्रोव के बीच एटीपी-डब्ल्यूटीए सिनसिनाटी ओपन के तीसरे दौर के मैच को बारिश के कारण रोकना पड़ा।बारिश के कारण स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर का मैच शुरू ही नहीं हो सका। तीसरे दौर में उन्हें लियोनार्डो मायेर के खिलाफ खेलना है।

सिनसिनाटी ओपन में पहली बार जीत दर्ज करने के इरादे से उतरे विम्बलडन चैम्पियन जोकोविच ने दिमित्रोव के खिलाफ पहला सेट 2-6 से गवां दिया था लेकिन उन्होंने दूसरे सेट में वापसी की और 6-3 से जीतने में सफल रहे। दूसरे सेट के बाद बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा ।

बारिश रूकने के बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो फिर से इसे रोकना पड़ा। मैच रोके जाने समय जोकोविच तीसरे सेट में 2-1 से आगे थे।जोकोविच नौ मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में से सिर्फ सिनसिनाटी ओपन में ही खिताब नहीं जीत सके हैं।इससे पहले सिमोना हालेप और जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने खराब मौसम के कारण देर से हुए दूसरे दौर के मैच में जीत दर्ज की।विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी हालेप ने अजला तोम्लजानोविच को 4-6, 6-3, 6-3 से शिकस्त दी।

अर्जेंटीना के विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज डेल पोत्रो ने दक्षिण कोरिया के चुंग ह्योन को आसानी से 6-2, 6-3 से मात दी।मिलोस राओनिच ने डेनिस शापोवालोव को 7-6 , 6-4 हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की। पाब्लो कार्रेनो बुस्ता भी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रहे, उन्होंने नीदरलैंड के रोबिन हास को 6-4, 6-2 से हराया।

अमेरिकी ओपन की विजेता स्लोआने स्टीफेंस को महिलाओें के तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। स्लोआना को बेल्जियम की एलिसे माार्टेंस ने 7-6, 6-2 से हराया।मैडिसन किज ने चौथी वरियता प्राप्त विम्बलडन चैम्पियन एंजेलिक कर्बर को 2-6, 7-6 , 6-4 से शिकस्त दी।

Story first published: Friday, August 17, 2018, 19:08 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+