Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टाइगर वुड्स की मुश्किलें बढ़ी, पत्नी एलिन ने घर छोड़ा

व्यस्क फिल्मों की अभिनेत्री होली सिंपसन द्वारा वुड्स के साथ संबंधों की बात स्वीकारने के बाद एलिन ने यह कदम उठाया है।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक होली सातवीं ऐसी महिला हैं, जिन्होंने वुड्स के साथ शारीरिक संबंधों की बात स्वीकार की है। इससे नाराज एलिन ने सोमवार को फ्लोरिडा स्थित वुड्स का 17 लाख पाउंड कीमत का मकान छोड़ दिया।

ऐसा कहा जा रहा है कि एलिन ने पास ही एक महान किराए पर ले लिया है। इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वुड्स और एलिन के दो बच्चे- दो वर्ष का सैम एलेक्सिस और 10 महीने का चार्ली एलेस्क एलिन के साथ हैं या नहीं। वुड्स और एलिन की पांच वर्ष पहले शादी हुई थी।

एलिन ने लगातार दस दिनों तक अपने पति के विवाहेत्तर संबंधों की चर्चा सुनने के बाद यह कदम उठाया है। अभी तक कम से कम सात महिलाओं ने दावा किया है कि उनके वुड्स के साथ नाजायज संबंध रहे हैं।

एलिन ने अपने पति के विवाहेत्तर संबंधों से तंग आकर उन्हें तलाक देने का फैसला कर लिया है लेकिन वुड्स चाहते हैं कि एलिन कम से कम 2016 तक इस शादी को बनाए रखें। इसके लिए वुड्स ने एलिन को एक बड़ी राशि हर्जाने के तौर पर देना स्वीकार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+