अम्पायर से उलझे पोंटिंग, हो सकती है कार्रवाई
मैच के दूसरे सत्र में तेज गेंदबाज रेयान हैरिस की गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन को अम्पायर अलीम डार द्वारा कैच आउट नहीं दिन जाने से पोंटिंग भड़क गए और उन्होंने डार से बहस शुरू कर दी। डार ने इंग्लैंड द्वारा रेफरल की मांग किए जाने के बाद फैसले पर पुनर्विचार किया था।
डार ने हालांकि अपना आपा नहीं खोया और उन्होंने पोंटिंग को आराम से समझाने की कोशिश की लेकिन आक्रामक कप्तान के रूप में अपनी छवि बना चुके पोंटिंग ने उनसे लगातार बहस जारी रखा। पोंटिंग को इस मामले में मैच रेफरी रंजन मदुगले तलब कर सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) को रिपोर्ट सौंपने से पहले अम्पायरों ने मैच का विडियो फुटेज देखने का फैसला किया है। इसके बाद ही पोंटिंग को लेकर आईसीसी को रिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
आस्ट्रेलिया की पहली पारी 98 रनों के योग पर सिमट गई थी जबकि इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 444 रन बनाकर 346 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। पांच मैचो की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications