Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपनी तकनीक में बदलाव लायेंगे फेंडरर

सिडनी, 6 जनवरी: टेनिस की विश्‍व रैंकिंग पर लगातार पांच साल तक पहले स्‍थान पर राज करने वाले स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर फिर से नंबर वन बनने के प्रयास करेंगे। इसके लिए वो नये सत्र में नई तकनीकियों के साथ नेट पर उतरेंगे।

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' को दिये गये साक्षात्‍कार में फेडरर ने कहा कि 2009 सत्र में फेडरर विश्व वरीयता क्रम में पहला स्थान हासिल करने के लिए वो हर संभव प्रयास करेंगे। इसके साथ-साथ अमेरिका के पीट सैंप्रास के 14 ग्रैंड स्लैम खिताबों की बराबरी भी करने का लक्ष्‍य भी फेडरर ने रखा है।

विश्‍व वरीयता पर दूसरे स्‍थान पर काबिज फेडरर अभी तक 13 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। फेडरर ने कहा कि नए सत्र में वे पहले से अधिक फिट और आत्मविश्वास से भरे हैं। इस वर्ष उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि वो एक बार फिर नंबर वन की रैंक पाना चाहते हैं। फेडरर ने अपनी तकनीक में बदलाव के बारे में बताया कि नए सत्र की शुरुआत के साथ मैं इस बदलाव को वो आजमायेंगे।

फेडरर ने कहा कि इस महीने शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम-आस्ट्रेलियन ओपन के साथ उनकी मुहिम शुरू हो जाएगी क्योंकि इसे जीतकर वे नंबर-एक की कुर्सी पाने के काफी करीब पहुंच सकते हैं और साथ ही वे सैंप्रास की बराबरी भी कर लेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+