दबाव में प्रभावित हो सकता है आस्ट्रेलियाई प्रदर्शन : पीटरसन
समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ ने पीटरसन के हवाले से लिखा है कि पर्थ में जीत के बाद आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जिस प्रकार का जश्न मनाया और बयान दिए उससे स्पष्ट होता है कि वे अभी भी गर्माहट महसूस कर रहे हैं।
पीटरसन ने कहा, "जब आप अत्यधिक दबाव में होते हैं तो, आप बातें बहुत करते हैं। हमारी टीम के बारे में अच्छी बात ये है कि हमने किसी भी सम्बंध में कोई बड़ी बयानबाजी नहीं की।"
उन्होंने कहा, "हम समझते हैं कि अत्यधिक दबाब में उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। उनकी टीम में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां वे प्रभावित हो सकते हैं। हमें अपना खेल खेलते रहने की जरूरत है और पर्थ को भूल जाना है।"
पीटरसन ने कहा, "मैं सिर्फ इतना सोच रहा हूं कि हमें वह शानदार मौका मिला है जो पिछले 25 सालों में नहीं हुआ है।" ज्ञात हो कि 1986-87 के बाद इंग्लैंड की टीम ने कभी भी कोई एशेज श्रृंखला नहीं जीती है। पीटरसन कहते हैं उनकी टीम की नजर इतिहास बनाने पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications