Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शादी, संन्यास, मातृत्व और..तीसरा ग्रैंड स्लैम

शनिवार को खिताबी मुकाबले में पहला सेट हारने के बाद जिस प्रकार से क्लाइस्टर्स ने वापसी की वह काबिलेतारीफ है। क्लाइस्टर्स ने इसके साथ ही संन्यास के बाद तीसरा ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। मौजूदा अमेरिकी ओपन चैम्पियन क्लाइस्टर्स ने खिताबी मुकाबले में चीन की ली ना को 3-6, 6-3, 6-3 से पराजित किया।

चोट के कारण 6 मई, 2007 में पेशेवर टेनिस से संन्यास ले चुकी क्लाइस्टर्स ने जुलाई, 2007 में अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्रायन लिंच के साथ शादी के बन्धन में बंध गई। इसके बाद क्लाइस्टर्स फरवरी, 2008 में एक बच्ची की मां बनीं।

अपनी शादी से लगभग एक सप्ताह पहले क्लाइस्टर्स ने अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी लेटिन हेविट से अपने रिश्ते विच्छेद कर लिए थे। हेविट और क्लाइस्टर्स के रिश्तों में वर्ष 2004 से काफी नजदीकियां थीं।

लगभग दो वर्ष बाद क्लाइस्टर्स ने मार्च 2009 में एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय टेनिस में वापसी की। वापसी ऐसी कि दुनिया के धुरंधर खिलाड़ी दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो गए।

क्लाइस्टर्स ने संन्यास से वापसी के बाद वर्ष 2009 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीतकर 'सुपर मॉम' का दर्जा हासिल किया।

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं। पिछले वर्ष उन्होंने एक बार फिर अपना अमेरिकी ओपन का खिताब बरकरार रखा।

विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त क्लाइस्टर्स ने वर्ष 2003 में फ्रेंच ओपन का युगल खिताब जीता जबकि उसी वर्ष उन्होंने विम्बल्डन का युगल खिताब भी अपने नाम किया था।

क्लाइस्टर्स के नाम अब 41 डब्ल्यूटीए एकल खिताब है जिसमें से 32 खिताब उन्होंने हार्ड कोर्ट पर जीते हैं जबकि 11 बार उन्होंने डब्ल्यूटीए युगल खिताब अपने नाम की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 29, 2011, 21:25 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+