डरबन टेस्ट : जहीर ने भारत को दिलाई छठी सफलता (लीड-2)
इससे ठीक पहले 136 रन के कुल योग पर हरभजन सिंह ने अब्राहम डिविलियर्स को आउट किया था। डिविलियर्स 33 रन के व्यक्तिगत योग पर पगबाधा आउट करार दिए गए।
डिविलियर्स तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 17 रन बनाकर नाबाद रहे थे। हरभजन को दूसरी सफलता मिली जबकि जहीर ने दूसरी पारी में पहला विकेट झटका।
जीत के लिए प्रयासरत भारतीय टीम को चौथे दिन का खेल शुरू होने के साथ ही चौथी सफलता मिली थी। तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने हरफनमौला जैक्स कैलिस को सस्ते में पेवेलियन की राह दिखाई थी।
मेजबान टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए थे। कैलिस 12 रन बनाकर नाबाद लौटे थे श्रीसंत ने कैलिस को 17 रन के व्यक्तिगत योग पर चलता किया।
श्रीसंत ने कैलिस के रूप में अपना तीसरा विकेट हासिल किया। मेजबान टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए अब भी 155 रनों की जरूरत है जबकि उसके पास सिर्फ चार विकेट सुरक्षित हैं।
एश्वेल प्रिंस 10 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि अपनी गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा लेने वाले डेल स्टेन ने एक चौके की मदद से चार रन बनाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications