डरबन टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा (लीड-1)
अब्राहम डिविलियर्स 33 रन के व्यक्तिगत योग पर हरभजन सिंह की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। डिविलियर्स तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 17 रन बनाकर नाबाद रहे थे। हरभजन को दूसरी सफलता मिली।
जीत के लिए प्रयासरत भारतीय टीम को चौथे दिन का खेल शुरू होने के साथ ही चौथी सफलता मिली थी। तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने हरफनमौला जैक्स कैलिस को सस्ते में पेवेलियन की राह दिखाई थी।
मेजबान टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए थे। कैलिस 12 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। श्रीसंत ने कैलिस को 17 रन के व्यक्तिगत योग पर चलता किया।
श्रीसंत ने कैलिस के रूप में अपना तीसरा विकेट हासिल किया। मेजबान टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए अब भी 162 रनों की जरूरत है जबकि उसके पास पांच विकेट सुरक्षित हैं।
एश्वेल प्रिंस आठ रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि मार्क बाउचर ने एक रन जोड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications