Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहता हूं : मिस्बाह

मिस्बाह ने नाबाद 93 रनों की पारी खेल पाकिस्तान को दो विकेट से जीत दिलाई। इसके साथ ही पाकिस्तान छह मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे हो गया है।

वेबसाइट 'स्पोर्टल डॉट को डॉट इन' ने मिस्बाह के हवाले से लिखा, " मैं इस फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मेरी इस सफलता में टीम प्रबंधन, चयनकर्ता, कोच और कप्तान का बड़ा हाथ है। मेरे ऊपर उन्होंने विश्वास जताया जिसकी बदौलत मैं शानदार पारी खेलने में सफल रहा।"

मिस्बाह इस दौरान अपने करियर के पहले शतक से चूक गए। उनका कहना था कि वह टीम की जरूरत के अनुसार खेले।

मिस्बाह ने कहा, " मैं न्यूजीलैंड दौरे का भरपूर लुत्फ उठा रहा हूं। मेरा प्रदर्शन भी अब तक अच्छा रहा है। मेरे लिए टीम की जीत सबसे महत्वपूर्ण है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 1, 2011, 18:00 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+