डेविस कप के लिए भारतीय टीम घोषित
भारत की ओर से सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन एकल स्पर्धा में पहले दिन मुकाबले की शुरुआत करेंगे।
'इंडियन एक्सप्रेस' के नाम से विख्यात लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी दूसरे दिन युगल मुकाबले में उतरेगी जबकि रोहन बोपन्ना एकल मुकाबले में भारत की ओर से दूसरे खिलाड़ी होंगे।
करन रस्तोगी और विष्णु वर्धन को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। यह पहला मौका होगा जब सर्बिया और भारत की टीमें डेविस कप में आमने-सामने होंगी।
भारतीय टीम लगातार दूसरी बार अंतिम-16 में जगह बनाने में कामयाब हुई है। भारत ने विश्व ग्रुप प्ले-ऑफ मुकाबले में ब्राजील को 3-2 से हराया था।
भारत की डेविस कप टीम इस प्रकार है : एस. पी. मिश्रा (कप्तान), लिएंडर पेस, महेश भूपति, सोमदेव देवबर्मन ओर रोहन बोपन्ना।
रिजर्व खिलाड़ी : करन रस्तोगी और विष्णु वर्धन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications