'बॉक्सिंग डे' टेस्ट में खेलेंगे पोंटिंग : लैंगर
इस साप्ताहांत एशेज श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान कैच लपकने के प्रयास में पोंटिंग अपनी बाएं हाथ की ऊंगली चोटिल कर बैठे थे। लैंगर ने कहा कि बिना पोंटिंग के 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट में उतरना आश्चर्यजनक होगा। लैंगर ने उम्मीद जताई कि पोंटिंग 26 दिसम्बर से पहले तक ठीक हो जाएंगे।
समाचार पत्र 'द हेराल्ड' के मुताबिक लैंगर का कहना है, "अगर इस टेस्ट मैच में पोंटिंग नहीं खेलते हैं तो मुझे हैरानी होगी। पोंटिंग मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत हैं। 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट जीतकर आस्ट्रेलिया श्रृंखला पर कब्जा कर सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह उस मैच में जरूर खेलेंगे।"
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने हालांकि पोंटिंग के कवर के रूप में न्यू साउथ वेल्स के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को टीम में शामिल होने के लिए बुलावा भेजा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications