चयन को सार्थक साबित करुं गा : चावला
एक प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे चावला ने कहा, "भारत के लिए खेलने पर हमेशा दबाल रहता है। मेरा मानना है कि दबाव से जिम्मेदारी आती है। मैंने हमेशा अपने आलोचकों को गलत साबित किया है। इस बार भी मैं ऐसा करने में सफल रहूंगा।"
इस बीच, भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भी चावला को टीम में शामिल करने के चयनकर्ताओं के फैसले को सर्वथा उचित करार दिया। धौनी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि चावला विश्व कप के दौरान अपने चयन को सार्थक साबित करेंगे।
चावला के साथ एक ही मंच पर विराजमान धौनी ने कहा कि घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए चावला ने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है और यही कारण है कि उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया गया है।
चावला ने ढाई वर्ष टीम से बाहर रहने के बाद वापसी की है। उनके चयन को लेकर कई तरह के सवाल उठे। चयनकर्ताओं का मानना है कि टीम में हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन के रूप में दो ऑफ स्पिनर हैं और ऐसे में लेग स्पिनर के तौर पर चावला आक्रमण पंक्ति में विविधता लाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications