Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ईडन को लेकर बीसीसीआई की अपील खारिज (लीड-1)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को यह कहते हुए बीसीसीआई की अपील ठुकरा दी कि उसे तैयारी में जुटे बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) की ओर से इस बात की कोई गारंटी नहीं मिली है कि स्टेडियम 27 फरवरी तक हर हाल में तैयार कर लिया जाएगा।

बीसीसीआई के सचिव एन. श्रीनिवासन ने आईएएनएस को यह जानकारी दी। श्रीनिवासन ने कहा कि बोर्ड ने इस सम्बंध में आईसीसी को पत्र लिखा था। बीसीसीआई चाहती थी कि आईसीसी अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए ईडन में तैयारी के लिए 10 दिनों का अतिरिक्त समय दे।

बीसीसीआई का हालांकि यह मानना था कि अंतिम फैसले का हक आईसीसी के पास है लेकिन उसे इस बात का यकीन है कि ईडन इस अहम मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। अब बीसीसीआई को 31 जनवरी तक नए आयोजन स्थल के नाम की घोषणा करनी है।

श्रीनिवासन ने कहा, "इस सम्बंध में अंतिम फैसला आईसीसी को करना था। हमारा इस पर कोई वश नहीं था। हमने सीएबी अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के अनुरोध को उपयुक्त मंच तक पहुंचाया लेकिन इससे अधिक हम कुछ नहीं कर सकते थे। आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोगार्ट ने यही फैसला लिया है।"

बीसीसीआई ने आईसीसी के अध्यक्ष रह चुके बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) अध्यक्ष डालमिया की अपील पर आईसीसी के सामने अपनी बात रखी थी। आईसीसी के सामने सीएबी की ओर से अपील दाखिल करने के बाद डालमिया ने कहा था कि ईडन को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 10 दिनों का अतिरिक्त समय मिलना चाहिए क्योंकि मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम को आईसीसी ने 14 दिनों का अतिरिक्त समय मुहैया कराया है। आईसीसी ने सीएबी की अपील शुक्रवार को ठुकरा दी थी।

आईसीसी ने गुरुवार को ईडन से भारत-इंग्लैंड मैच की मेजबानी छीनने की घोषणा की थी। टूर्नामेंट निदेशक, केंद्रीय आयोजन समिति और आईसीसी के सदस्यों से बने निरीक्षण दल ने भारत में क्रिकेट का 'मक्का' कहे जाने वाले ईडन का मुआयना करने के बाद पाया था कि निर्माण कार्य समय रहते पूरा नहीं हो पाने के कारण स्टेडियम फिलहाल मैच की मेजबानी की स्थिति में नहीं है।

इस दल ने श्रीलंका के कोलम्बो, हम्बानटोटा और पालेकेले स्थित तीन मैदानों को आयोजन के अनुरूप करार दिया था। दल ने कहा था कि फाइनल मुकाबले का मेजबान वानखेड़े स्टेडियम और श्रीलंका के तीन स्टेडियम 14 दिनों के भीतर पूरी तरह तैयार हो जाएंगे लेकिन ईडन गार्डन्स की तैयारी समय पर पूरी नहीं हो सकती।

इं़डो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Saturday, January 29, 2011, 17:25 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+