Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : जोकोविक ने जीता दूसरा ग्रैंड स्लैम (लीड-1)

विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविक ने यह मुकाबला सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 6-3 से जीता। जोकोविक ने दूसरी बार आस्ट्रेलियन ओपन का एकल खिताब जीता है। उन्होंने इससे पहले 2008 में मेलबर्न पार्क में खिताबी जीत दर्ज की थी।

दूसरी ओर, सेमीफाइनल में स्पेन के डेविड फेरर को परास्त करने वाले मरे का 1936 में फ्रेड पेरी के बाद ग्रैंड स्लैम जीतने वाला ब्रिटेन का पहला खिलाड़ी बनने का सपना फिलहाल अधूरा रह गया है।

मरे के साथ से तीसरी बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का मौका निकला है। वह तीन बार फाइनल में पहुंचकर सीधे सेटों में हारे हैं। जोकोविक के अलावा रोजर फेडरर ने उन्हें 2010 आस्ट्रेलियन ओपन और 2008 अमेरिकी ओपन फाइनल में पराजित किया था।

मरे ने सेमीफाइनल में रोजर फेडरर को पराजित करने वाले जोकोविक के खिलाफ शानदार शुरुआत की थी। पहले सेट में उन्होंने जोकोविक को खूब परेशान किया। इस दौरान जोकोविक लय पाने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

इसके बावजूद जोकोविक का खेल इतना स्तरीय रहा कि वह यह सेट जीतने में सफल रहे। दूसरे सेट में जोकोविक ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खेल दिखाया और आसान जीत दर्ज की। तीसरे और अंतिम सेट के शुरुआती चरण में मरे के खेल को देखकर लगा था यह मैच चौथे या पांचवें सेट तक खिंचेगा, लेकिन जोकोविक ने मरे को इसके लिए कोई मौका नहीं दिया।

विश्व के लगभग सभी चुनिंदा खिलाड़ियों को हरा चुके अपने पहले ग्रैंड स्लैम के लिए इंतजार कर रहे मरे ने कहा कि उनका खेल जोकोविक की तुलना में स्तरीय नहीं रहा। मरे ने कहा, "जोकोविक अच्छा खेले। उन्हें हरा पाना मुश्किल था। आशा है कि मैं अगले वर्ष यह खिताब अपने नाम करने में सफल रहूंगा।"

नए चैम्पियन जोकोविक ने मरे की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें ग्रैंड स्लैम जीतने की पूरी क्षमता है और आने वाला दिन उन्हीं का है। बकौल जोकोविक, "यह मैच शानदार रहा। मरे शानदार खिलाड़ी हैं। मैं मानता हूं कि ग्रैंड स्लैम अब उनसे ज्यादा दूर नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Sunday, January 30, 2011, 19:00 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+