Video: जब सेक्सी वीनस विलियम्स ने पहनीं साड़ी और कहा मनवा लागे रे..
बैंगलुरू। टेनिस के सबसे मजबूत और लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं अमेरिकन टेनिस स्टार वीनस विलियम्स, जिनकी हर बात के लोग दीवाने हैं। बहुत सारी परंपराओं को तोड़कर कामयाबी की नई दास्तां लिखने वाली वीनस के बारे में कहा जाता है कि वो काफी फैशन परस्त हैं और उन्हें नई-नई चीजें काफी पसंद आती है जिसका जीता-जागता उदाहरण दिखा बैंगलुरू में बीते गुरूवार को।
जहां वीनस ICTL का लुत्फ उठाने बतौर मेहमान और दर्शक उपस्थित हुई थीं। वीनस ने इस कार्यक्रम के दौरान हुए एक चैरिटी रैंप शो का हिस्सा भी बनना पसंद किया जहां उन्होंने अपने भारतीय लुक और अंदाज से हर किसी को हैरान कर दिया।
वीनस विलियम्स ने पहनी साड़ी, हिन्दी गाने पर लगाए ठुमके
टेनिस की दुनिया के सबसे अश्वेत सेक्सी प्लेयल वीनस रैंप पर भारतीय संस्कृति की पहचान साड़ी में रैंप पर अवतरित हुईं। वीनस को साड़ी में देखकर हर कोई एकदम से अचरज में पड़ गया लेकिन वीनस को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि उन्होंने पहली बार साड़ी पहनी हैं। वो रैंप पर काफी खुश और सहज नजर आ रही थीं।
फैशन परस्त वीनस निकलीं दीपिका पादुकोण की दीवानी
वीनस के इस इंडियन लुक के बारे में लोग अभी सोच ही रहे थे कि वीनस ने दूसरा चौंकाने वाला काम किया और वो था आज के हिट हिंदी सांग मनवा लागे रे... पर डांस करना, जी हां वीनस ने दीपिका पादुकोण के हिट फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के हिट सांग..मनवा लागे .. पर जमकर ठुमके लगायें, जिसे देखकर लोग वीनस के फिर से दिवाने हो गये। अपने इस डांस के जरिये वीनस ने यह बताने की कोशिश की वो हिंदी फिल्मों और दीपिका पादुकोण को काफी पसंद करती हैं।
भारतीय कल्चर के प्रति वीनस का यह प्यार और लगाव वाकई में हर भारतीय के लिए खुश होने वाली बात है।
आप भी देखिये वीनस का यह मोहक रूप..<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/vyB7n1wYKPA?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
