Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब ओलम्पिक पर टिकी हैं क्लाइस्टर्स की निगाहें

मेलबर्न, 30 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में आस्ट्रेलियन ओपन का महिला एकल खिताब जीतने वाली विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बेल्जियम की टेनिस खिलाड़ी किम क्लाइस्टर्स की नजरें अब 2012 में लंदन में आयोजित होने वाले ओलम्पिक पर टिकी हुई है।

क्लाइस्टर्स ने शनिवार को महिला वर्ग के एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में चीन की ली ना को हराकर वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने चार ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिए हैं।

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, वर्ष 2007 में पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा करने वाली क्लाइस्टर्स ने उस समय कहा था, "मुझे लगता है कि शायद यह मेरा आखिरी सत्र है जिसमें मैं खेल रही हूं।"

क्लाइस्टर्स ने चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद कहा, " मैं 2012 में लंदन में आयोजित होने वाले ओलम्पिक तक खेलना चाहती हूं। मैं ओलम्पिक में अब तक नहीं खेल पाई हूं। ओलम्पिक के बाद ही मैं आगे के बारे में सोचूंगी।"

चोट के कारण 6 मई, 2007 में पेशेवर टेनिस से संन्यास ले चुकी क्लाइस्टर्स ने जुलाई, 2007 में अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्रायन लिंच के साथ शादी के बन्धन में बंध गई। इसके बाद क्लाइस्टर्स फरवरी, 2008 में एक बच्ची की मां बनीं।

क्लाइस्टर्स ने कहा, " जब मैंने 2009 में दोबारा टेनिस में वापसी की थी उस समय मेरे दिमाग में ओलम्पिक था। मैं ओलम्पिक तक खेल जारी रखने की कोशिश करूंगी।"

क्लाइस्टर्स ने कहा कि उन्हें इसकी कतई उम्मीद नहीं थी कि वह इतनी जल्दी सब कुछ हासिल कर लेंगी।

क्लाइस्टर्स ने कहा, " मुझे लगता था कि लय हासिल करने और अपनी रूटीन में बदलाव करने में थोड़ा समय लगेगा।"

क्लाइस्टर्स ने संन्यास से वापसी के बाद वर्ष 2009 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीतकर 'सुपर मॉम' का दर्जा हासिल किया।

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं। पिछले वर्ष उन्होंने एक बार फिर अमेरिकी ओपन का अपना खिताब बरकरार रखा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 30, 2011, 19:25 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+